देवास। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय रैली के रूप में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल को यह ज्ञापन सौंपा गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कम आयु में प्राइवेट और शासकीय स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे आंगनवाड़ी में बच्चों की कमी हो गई है।
ऐसे में कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए आता है तो वह बच्चों की संख्या पर सवाल उठता है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिटायर होने पर राशि देने की बात कही गई थी। वह भी नहीं दी जा रही है। हमें दो ऐप चलाने में समस्या आ रही है। उसे लेकर भी हमने यहां आवेदन दिया है। ज्ञापन के पहले रैली के रूप में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी।