नीमच। शहर के श्रोता आकाशवाणी रेडियो के माध्यम से प्रसारित समाचार और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुनने से अमूमन वंचित रह जा रहे है। आकाशवाणी केन्द्र से विविध भारती का प्रसारण एफएम 100 दशमलव एक पर प्रसारित होता है। पूर्व में सब कुछ सामान्य ढंग से चल रहा था। लेकिन पिछले 6 माह से यह समय असमय अक्सर बंद हो जाता है। वजह फंड की समस्या स्टाफ की कमी और तकनीकी खराबी बताई जा रही है। आज भी सुबह 6 बजे प्रसारण बंद हो गया। जो दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुआ। यह प्रतिदिन की कहानी है। बताया जा रहा है कि एसी और हिटसिंक बराबर काम नहीं कर रहा है। स्टाफ के रूप में नीमच के आकाशवाणी केंद्र पर केवल एक सुभाष व्यास है, जो अपना काम यथासंभव तत्परता से करते हैं। लेकिन मौजूद समस्याओं की वजह से हजारों श्रोता खास कार्यक्रमों और समाचारों से वंचित हो जा रहे हैं। फंड का यह आलम है कि सफाई कर्मचारियों तक को भुगतान नहीं हो पा रहा। नीमच का आकाशवाणी केन्द्र 24 किलोमीटर का एरिया कवर करता है। 30 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण अपरण है 11 बजे होगा। यदि यह स्थिति बार-बार उत्पन्न होगी तो ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमो से नीमच वासी वंचित रह जाएंगे। इसका स्थाई समाधान संसाधनों की पूर्ति से ही संभव है। उच्च अधिकारियों और ऊपर बैठे जिम्मेदारों को इस और ध्यान देना होगा।