BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 8:01 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर दिनेश जैन के नेतृत्‍व में नीमच जिले ने रचा इतिहास, एक दिन में 83 हजार से अधिक लोगों की ब्‍लड ग्रुप जांच कर निःशुल्‍क ब्‍लड ग्रुप कार्ड प्रदान करने वाला प्रदेश में पहला जिला बना नीमच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन के नेतृत्‍व में ब्‍लड ग्रुप जांच के कार्य में नीमच जिले ने इतिहास रच दिया है। एक दिन में जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के ब्‍लड ग्रुप जांच कर उन्‍हें निरूशुल्‍क ब्‍लड ग्रुप कार्ड वितरित कर प्रदेश में नीमच जिला पहला जिला बन गया है। यह जिले की सभी स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगणों, अधिकारी, कर्मचारियों, आशा, आंगनवाडी, स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षकगणों, आम नागरिकों आदि सभी के उत्‍साहपूर्वक सहयोग से ही सम्‍भव हो पाया है।

जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के पास है अब अपना ब्‍लड ग्रुप जांच कार्ड
ब्‍लड ग्रुप जांच अभियान के फलस्‍वरूप नीमच जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के पास अपने ब्‍लड ग्रुप जांच का कार्ड उपलब्‍ध हो पाया है। अर्थात जिले के 83 हजार से अधिक लोगों को अपना ब्‍लड ग्रुप पता है। जावद विकासखण्‍ड में शाम 5 बजे तक 27 हजार 122, मनासा में 29 हजार 507, नीमच ग्रामीण में 19 हजार 824 एवं नीमच शहरी क्षेत्र में 6 हजार 919 लोगों ने शुक्रवार को अपने ब्‍लड ग्रुप की जांच करवाकर, ब्‍लड ग्रुप कार्ड प्राप्‍त किए है। अंतिम आंकडे देर रात तक प्राप्‍त होने की संभावना है।  

नीमच जिले की ब्‍लड ग्रुप डायरेक्‍ट्री बनेगी
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन की पहल पर ब्‍लड ग्रुप जांच करवा चुके सभी 83 हजार से अधिक लोगो की ग्राम पंचायत, नगरीय निकायवार ब्‍लड ग्रुप डायरेक्‍ट्री भी बनाई जा रही है। नीमच जिले की यह ब्‍लड ग्रुप डायरेक्‍ट्री सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, रेडक्रास, चिकित्‍सालयों, स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं और जिला स्‍तर पर उपलब्‍ध रहेगी।

त्‍वरित रक्‍त उपल्‍बध हो सकेगा
जिले के लोगो के पास ब्‍लड ग्रुप कार्ड उपलब्‍ध होने और ब्‍लड ग्रुप डायरेक्‍ट्री होने की वजह से आपात स्थिति में रक्‍त की आवश्‍यकता होने पर रक्‍त की सहजता से तत्‍परतापूवर्क उपलब्‍धता हो सकेगी। रक्‍तदान में भी यह डायरेक्‍ट्री उपयोगी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE