BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 10:07 am
BIG NEWS : आज बालाघाट और छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन, अमरवाड़ा उपचुनाव में करेंगे प्रचार, कांग्रेस की बुरी हार पर होगा मंथन, हारे प्रत्याशियों से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य करेंगे वन टू वन चर्चा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बालाघाट और छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। सीएम बालाघाट में नक्सलियों को ढेर करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित करेंगे। हॉकफोर्स और जिला पुलिस बल के 28 जवानों को यहां आउट ऑफ प्रमोशन  मिलेगा।  1 अप्रैल को एनकाउंटर में जवानों ने दो कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था। सीएम मोहन सुबह 11.40 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से शहीद स्मारक में जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिसके बाद पुलिस लाईन स्थित कार्यक्रम स्थल पर शिरकत करेंगे। दोपहर 12 बजे बालाघाट में किसान सम्मेलन और आभार समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री यादव दोपहर 1.15 बजे बालाघाट से छिंदवाडा के सिंगोड़ी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे।

 

अमरवाड़ा उपचुनाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव पार्टी के पक्ष में करेंगे धुआंधार प्रचार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 जून शनिवार को छिंदवाडा के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के समर्थन में सिंगोड़ी और हर्रई में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यादव दोपहर 1.15 बजे बालाघाट से छिंदवाडा के सिंगोड़ी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। दोपहर 3.20 बजे हर्रई, विधानसभा अमरवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 4.30 बजे समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे और शाम 6.25 भोपाल पहुंचेंगे।

 


मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी हार का आज होगा ‘पोस्टमार्टम’!
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बुरी हार का आज पोस्टमार्टम होगा। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदर 2 दिन का मंथन होगा। आज और कल मध्यप्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। ।प्ब्ब् की तरफ से बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग समिति बैठक करेगी। भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में सुबह 10रू30 बजे से बैठक शुरू होगी। आज लोकसभा में हारे हुए  प्रत्याशियों को बुलाया गया है। हारे प्रत्याशियों से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य वन टू वन चर्चा करेंगे। बैठक में हारे हुए प्रत्याशियों से हार के कारण पूछे जाएंगे। 

 


प्रत्याशियों से पूछने के बाद बड़े नेताओं के साथ बैठक होगी। 30 जून को लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई चुनावी समितियों के सदस्यों से चर्चा होगी। पृथ्वीराज चव्हाण, सप्तगिरि उल्का और जिग्नेश मेवाणी बैठक लेंगे।तीनों नेताओं को हार पता करने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के बाद हार की रिपोर्ट आलाकमान को दी जाएगी। रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार नेताओं पर एक्शन होगा।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE