देवास। खनिज विभाग में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेश यादव और खनिज अधिकारी रश्मि पांडे के बीच बड़ी बहस का मामला सामने आया। जहां दो वर्षों से रखी पेंडिंग फाइल को लेकर राजेश यादव और भाजपा के कार्यकर्ता खनिज विभाग पहुंचे थे। फाइल का काम नहीं होने के चलते भाजपा नेता राजेश यादव और अधिकारी के बीच कहां सुनी हो गई। जिसके बाद में मामले को बड़ा देखते हुए एसडीएम बिहारी सिंह भी पहुंचे। भाजपा नेता एवं पुर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव का कहना था कि फाइल काफी समय से अटकी है और खनिज विभाग में रुपए की मांग की जाती है। उसी के चलते यहां पर पहुंचा था। यहां पर खनिज अधिकारी का व्यवहार सही नहीं है। खनिज अधिकारी के व्यवहार को लेकर में प्रदेश स्तर तक शिकायत करूंगा। वही खनिज अधिकारी रश्मि पांडे ने कहा कि राजेश यादव ने बहसबाजी करते हुए अभद्रता से बात की है उनके द्वारा फोन पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है साथ ही मेरे आफिस में बिना अनुमती के कई लोगों को लेकर घुस आए।एक फाइल पेंडिंग के मामले मे मुझ पर दबाव बनाया जा रहा हे।जो की फाइल मे कुछ कमिया है।इस घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।