BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 10:42 am
BIG NEWS : शहर का गोयल नगर और 27 साल की बुलबुल, जब फोन पर बात करते-करते पहुंची ऑफिस बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर तो हुआ कुछ ऐसा..., खौफनाक कदम की भनक लगते ही उड़े परिजनों के होश, दो साल पहले हो चुका है तलाक, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। एक युवती ने फोन पर बात करते हुए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं, पुलिस युवती के मोबाइल की जांच करवा रही है, जिससे कि सुसाइड का कारण पता चल सके।

पुलिस के अनुसार गोयल नगर की रहने वाली बुलबुल चंदेल (27) रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। गुरुवार दोपहर करीब 11.30 बजे वह कनाड़िया इलाके में ऑफिस की बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान उसने छलांग लगा दी और नीचे रेलिंग पर जा गिरी। दोपहर करीब 2.30 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एमपीईबी में काम करने वाले बुलबुल के पिता मोहन चंदेल ने बताया कि दो साल पहले बेटी का तलाक हो गया था। वह हमारे साथ ही रहती थी।


समय से पहले पहुंच गई थी ऑफिस
जिस समय यह घटनाक्रम हुआ तब, ऑफिस में कोई नहीं था। बुलबुल दफ्तर खुलने से पहले ही वहां पहुंच गई थी। वह तीन साल से यहां काम कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने करीब 10 मिनट तक फोन पर बात की और फिर कूद गई।


इंदौर में एक महीने में तीसरी घटना
इंदौर में एक माह में ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या करने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 13 साल की अंजली ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। वहीं कुछ दिनों पहले विजय नगर थाना क्षेत्र में बीसीएम हाइट्स से टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन (38) ने 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE