बड़वानी। आदिवासी समाज व जयस संगठन के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया कि विगत दिनों राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दुवारा भारत के आदिवासी समाज का डीएनए टेस्ट को लेकर विवादित बयान देने पर पूरे देश भर के आदिवासी समाज आक्रोश में है। वही राजस्थन के शिक्षा मंत्री के ऊपर कठोर कार्रवाई एवं उनके संवैधानिक पद से उनको बर्खास्त किया जाये। ऐसी मांग को लेकर सेंधवा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।