मनासा। जिला कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले सहित मनासा विकासखंड में सभी नगरीय व ग्राम पंचायत में निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच का एकदिवसीय अभियान चलाया गया । जिला कलेक्टर दिनेश जैन के आह्वान पर सभी समाजसेवी संस्थाओं और सभी वर्ग के लोगों ने इसमें अपार उत्साह दिखाते हुए सहयोग किया। देर शाम मानस अनुविभागी अधिकारी एसडीएम पवन बारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मनासा विकासखंड में कुल 113 ब्लड ग्रुप जांच केंद्र बनाए गए जिसमें 11 नगरीय कुकडेश्वर मनासा रामपुरा और बाकी 102 पंचायत में ब्लड ग्रुप जांच केंद्र बनाए गए । जिसमें युवाओं महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर लिया सुबह से लेकर शाम 5.00 बजे तक करीब 29500 लोगों अपने ब्लड की जांच करवाई। अनविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया ने मनासा कुकड़ेश्वर महागढ़ लोड़कियों व अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंच ब्लड ग्रुप केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही एसडीएम पवन बारिया ,विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ,तहसीलदार बीके मकवाना द्वारा लोगो द्वारा करवाए गए ब्लड ग्रुप जांच कार्ड दिए। मनासा सहित ग्रामीण क्षेत्र में क्षेत्र में सभी युवा संगठन समाजसेवी संस्था ग्राम पंचायत कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग दिया।
फाइनल आंकड़े अनुसार पूरे मनासा विकासखंड में करीब 35 हजार से ज्यादा लोगों ने कैंप में पहुंच अपने ब्लड ग्रुप की जांच करवाई।