भगवानपुरा। एसपी धर्मराज मीणा ने 1 जुलाई से देश में लागू हो रहे नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता को लेकर भगवानपुरा थाने का औचक दौरा किया। थाना स्तर पर 1 जुलाई को नवीन क़ानून के संबंध में आमजन की भागीदारी बढ़ाने को कहा।
पुलिस जांच अफसरों को नवीन कानून लागू होने के बाद विवेचना उपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी दी। नए कानून के संबंध में सवाल किए, उनसे संवाद कर कानून में लागू होने वाली धाराओं व संशोधन के बारे में बताया। उन्हें मोबाइल में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल कर चेक किया एसपी ने महिला संबंधी अपराध व शिकायतों का एक माह में निराकरण के निर्देश दिए।