मनासा। जीएसटी विभाग ने बुधवार को मनासा में कार्रवाई करते हुए बिना ई वे बिल के लाए गए एक ट्रक सहित सरिया पाइप को जब्त किया था। शुक्रवार को जीएसटी का पैसा वसूल कर कार्यवाही करते हुए उसे छोड़ दिया गया।
दरअसल बुधवार देर शाम 8 बजे जीएसटी को जानकारी मिली की पंजाब से एक ट्रक सरिया पाइप का कोई भी ई वे बिल नहीं है जो मनासा पहुंचा है। इस आधार पर जीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रकों को जब्त किया और मनासा थाने पर खड़ा करवाया गया। जानकारी देते हुए राजीव परिहार वाणिज्य कर अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यवाही में 2 लाख 3 हजार की जीएसटी भरवाकर छोड़ दिया गया।