रतलाम। अजब एमपी में गजब नजारा एक बार फिर यहां कहावत सार्थक हो गई। हमारे अजब गजब मध्य प्रदेश में आज सहायक निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ और प्रभार की लिस्ट जारी हुई। परंतु इस लिस्ट में सबसे बड़ी बात यह निकलकर सामने आ रही है कि इसमें एक ऐसे सहायक निरीक्षक को उप निरीक्षक बनाया गया है, जिनकी मृत्यु एक रोड़ एक्सीडेंट के दौरान हो गई थी। इस लिस्ट में हम बात कर रहे हैं प्रकाशचंद्र रतोलिया जी की जो दिवंगत हो चुके है।
पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल के द्वारा जो लिस्ट जारी हुई है उसमें इन्हें प्रमोशन दिया गया है। प्रकाशचंद रतोलिया रतलाम दीनदयाल नगर थाने में पदस्थ थे और परिवार में किसी निजी कार्यक्रम से शामिल होकर खावसा से अपने घर रिटर्न रतलाम आ रहे थे । इसी दौरान एक्सप्रेस हाईवे 8 लेन पर इनका एक्सीडेंट के दौरान निधन हो गया था। अब उप निरीक्षक पद पर उनका प्रमोशन लिस्ट में नंबर 65 पर इनका नाम है, बेच नम्बर 514 जिनका एक्सीडेंट 20 माई खवासा से रतलाम आते वक्त 8 लेन पर हुआ था। उनकी मृत्यु बड़ौदा में 21 में को हो गई थी। अब में दिवंगत ए.एस आई को प्रमोशन देकर मध्य प्रदेश शासन क्या दर्शना चाह रहा है और इस बड़ी भूल का कौन जिम्मेदार होगा।