BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 3:31 pm
BIG NEWS : राज्य शासन ने देर रात किया वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल, साफ हुई स्थिति, अब इनके हाथों प्रदेश की प्रशासनिक कमान, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राज्य शासन ने गुरुवार देर रात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इससे यह भी साफ हो गया कि अब डॉ राजेश राजौरा ही अगले मुख्य सचिव होंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की वरिष्ठता सूची पर अगर गौर किया जाए तो फिलहाल डॉ राजौरा से 7 अधिकारी सीनियर हैं।

जिनमें 3 की पदस्थापना मंत्रालय में होने से डॉ राजौरा के मुख्य सचिव बनने पर बाहर पदस्थ किया जाना जरूरी है। इनमें तीन अधिकारियों में दो अधिकारी विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया को इस आदेश में मंत्रालय से बाहर पदस्थ कर दिया गया।

अब बाकी बचे पांच अधिकारियों में 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय पहले से मंत्रालय से बाहर कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। 1988 बैच की ही मुख्य सचिव वीरा राणा भी है और उन्हें मिले एक्सटेंशन के अनुसार वे सितंबर तक रह सकती हैं। लेकिन, मंत्रालय के गलियारों की चर्चा पर भरोसा किया जाए तो वे 30 जून को रिटायर हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बीपी सिंह के स्थान पर राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा रहा है, जो 30 जून को अपने पदभार से मुक्त हो रहे हैं।

इसके बाद आते हैं 1989 बैच के अनुराग जैन, जो भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होकर रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्रालय के सचिव हैं। इसी बैच के ही आशीष उपाध्याय भी भारत सरकार में नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेस में पदस्थ हैं।

इसी बैच के मोहम्मद सुलेमान भी डॉ राजोरा से सीनियर हैं। माना जा रहा है कि जब वीरा राणा रिटायर होंगी, तो उन्हें बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस तरह वे भी मंत्रालय से बाहर पदस्थ हो जाएंगे।

यह परंपरा रही है कि मुख्य सचिव से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मंत्रालय में पदस्थ नहीं होता है। इसलिए माना जा रहा है कि उसी कवायद के चलते ही पिछले दिनों जारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में जेएन कंसोटिया और विनोद कुमार को मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया गया है। जबकि शेष अधिकारियों में अब केवल अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ही ऐसे बचे हैं जो डॉ राजौरा से सीनियर हैं और जिनकी पदस्थापना अभी होना शेष है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE