BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 3:44 pm
BIG NEWS : पूर्व सीएम कमलनाथ 2 जुलाई को पहुंचेंगे छिंदवाड़ा, विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के आठ दिन पहले संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के 8 दिन पहले चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। कमलनाथ 2 जुलाई को हेलीकॉप्टर से सीधे आँचलकुण्ड पहुंचेंगे यहां पर वे चुनावी आमसभा लेकर कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह के समर्थन में जनसभा करेंगे।


वे 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से आंचलकुंड पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। नाथ दोपहर 12.30 बजे हर्रई के कार्यक्रम में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती के पक्ष में सभा करेंगे।


इसके बाद कमलनाथ 3 जुलाई को सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से अमरवाड़ा और 11.30 बजे बटकाखापा में जन सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 4 जुलाई को वे सुबह 10.30 बजे छिन्दी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत प्रस्थान करेंगे।


लोकसभा चुनाव परिणाम के दूसरे दिन पहुंचे थे छिंदवाड़ा
गौरतलब हो कि इससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ लोकसभा चुनाव परिणाम के दूसरे दिन छिंदवाड़ा पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने करण होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर लोकसभा चुनाव की समीक्षा की थी लंबे अंतराल के बाद कमलनाथ दोबारा छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE