इंदौर। एलन कैरियर इंस्टिट्यूट द्वारा कारगिल विजय के 25वें वर्ष के तहत शौर्य वंदन कार्यक्रम 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। आयोजन खेल प्रशाल परिसर में होगा। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीदों के परिजन का सम्मान किया जाएगा।
संस्थान के इंदौर सेंटर हेड कमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निदेशक डॉ. नवीन माहेश्वरी, डॉ. ब्रजेश माहेश्वरी और परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्रसिंह यादव कारगिल युद्ध में मध्यप्रदेश के शहीदों के परिजन को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के लिए इंदौर, सीधी, रीवा, खरगोन, ग्वालियर, भिंड, पन्ना आदि के शहीदों के परिजन को आमंत्रित किया गया है।