नीमच। आज विधायक दिलीप सिंह परिहार के करकमलों से हिंगोरिया ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया गया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि इस ओवर ब्रिज की लागत 34 करोड रुपए है। यह ओवर ब्रिज 875 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। जिसमें 5 फीट का डिवाइडर भी होगा। ओवर ब्रिज रोशनी से सराबोर रहेगा।
उल्लेखनीय है कि हिंगोरिया ओवर ब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही है। रेलवे फाटक की वजह से राजस्थान जीरन चीता खेड़ा और इंडस्ट्रीज एरिया में जाने वालों के लिए राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ओवर ब्रिज बन जाने के बाद लोगों की यह समस्या खत्म हो जाएगी। भूमि पूजन के बाद उम्मीद की जा रही है कि निर्माण का कार्य गति पकड़ेगा और नीमच को बहुप्रतीक्षित हिंगोरिया ओवर ब्रिज की सौगात मिलेगी। भूमि पूजन के कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा,, जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर, हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, योगेश जैन, मोहन सिंह राणावत, मधुसूदन राजोरा, शुभम शर्मा, वंदना खंडेलवाल, आलोक सोनी, किरण शर्मा, लक्ष्मण सिंह भाटी, मेहर सिंह जाट, निलेश पाटीदार आदि मौजूद रहे।