छतरपुर। हाथ में छतरी और छतरी में स्थानीय मांगों को लेकर लगे पेंमलेट और उस पर लटक रहीं चूड़ियां, यह शख्स हैं, छतरपुर जिले के चंदला नगर के समाजसेवी व स्थानीय पत्रकार अशोक शुक्ला जो अनोखे तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय समस्याओं के बारे में बतला रहे हैं, दरअसल दूसरी बार निर्वाचित हुए सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा साथ ही चंदला विधायक व राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार मतदाता एवं कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने चन्दला आ रहे हैं, जिसे लेकर समाजसेवी अशोक शुक्ला ने अपनी छह सूत्रीय मांगों के पेम्पलेट छतरी में लगाए हैं, और चन्दला कस्बे में घूमते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं,अशोक का कहना है कि अस्पताल, तहसील, कॉलेज ,बाईपास,बिजली,मंडी आदि से जुड़ी कई समस्याएं हैं जिनपर आज तक शासन -प्रशासन की नजरे इनायत नही हुई है, वहीं छतरी में चूड़ियां टांगने को लेकर उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं पर करारा तंज कसा है,अशोक का कहना है कि शायद उनके इस प्रदर्शन का संदेश जनप्रतिनिधियों तक पहुंच जाए और चन्दला नगर और क्षेत्र से जुड़ी इन समस्याओं का हल हो जाये।