भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर, इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने के कारण प्रदेश में नमी आ रही है। प्रदेश की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, जबलपुर, उमरिया, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी में आधी के साथ गरज चमक और बारिश होगी।