गुना। सेन समाज विकास संगठन का महिला सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। महिला अध्यक्ष रानी सेन ने बताया, महिला सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को रोजगार के अवसर, रोजगार को बढ़ावा देना एवं महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए किस प्रकार से महिलाओं को आगे लाकर प्रतीक क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाने विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। गुना जिले के कक्षा दसवीं और बारहवीं के 70ः से अधिक अंक पाने वाले समाज के 70 मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उत्सव वर्धन किया गया। सेन समाज से विभिन्न खेलों एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि पाने वाले छात्र-छात्राओं और युवाओं को भी सम्मानित किया गया। वही सेन समाज से पत्रकारिता में जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया। गया।