BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2024, 11:46 am
KHABAR : शहर में दस्तक अभियान का आयोजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर शहरी क्षेत्र के सुपर वाईजर, एएनएम आदि की राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में डीपीएम डा. अजहर अली ने निर्देशित किया कि रतलाम शहर में दस्तक अभियान का आयोजन 23 जून से 27 अगस्त तक किया जा रहा है।

अतः सभी कर्मचारी अपने वार्ड में शून्य से पांच वर्ष आयु के सभी बच्चों का डिजिटाईजेशन कर प्रविष्ठि करें एवं दस्तक अभियान की सभी गतिविधियों का क्षेत्र में सम्पादन करें।जनसंख्या स्थिरता माह के सम्बन्ध में सभी लक्ष्य दम्पत्तियों से सम्पर्क स्थापित करते हुए उनकी इच्छानुसार परिवार कल्याण के साधन अपनाने हेतु प्रेरित करें, आयुष्मान कार्ड के पात्र हितग्राहियों को शेष पीवीसी कार्ड प्रदान कर उसकी ई केवायसी करें और कार्य में प्रगति लाएं। सिकल सेल अनिमिया के सम्बन्ध में भी आमजन को जानकारी दी जाए, कार्य में प्रगति ना लाने की दशा में संबंधित कर्मचारियों के नाम प्रेषित कर शासकीय नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। बैठक के दौरान जिला एम एण्ड ई अधिकारी आशीष कुमावत, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक हीना मकरानी, प्रभारी बीईई सुरेश जोशी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE