BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2024, 12:05 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल में मिली राहत, विद्युत उपभोक्ताओं के लिए साबित हो रही वरदान, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेने पर जहां एक ओर सब्सीडी मिल रही है वहीं दूसरी और बिजली के बिल से राहत मिल रही है। ऐसे ही देवास जिले के ग्राम कैलोद निवासी राधेश्याम चौधरी हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सोलर पैनल अपनी घर की छत पर लगाया है। जिससे अब वे लाभ भी पा रहे हैं। इस योजना को प्रारंभ करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं। साथ ही हितग्राही राधेश्याम चौधरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी इस योजना के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।
हितग्राही राधेश्याम चौधरी ने बताया कि उनके घर पर विद्युत विभाग का बिजली कनेक्शन है, जिससे उनके घर पर बिजली प्राप्त होती है। बिजली की खपत अनुसार बिल भी कभी कम तो कभी ज्यादा आता है। इसी बीच विगत दिनों ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम कैलोद में कलेक्टर ऋषव गुप्ता आए थे, जिन्होंने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस योजना के लाभ का सुनकर वे इस योजना से प्रभावित हुए तथा इसका लाभ लेने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन दिया। आवेदन अनुसार उन्होंने अपने घर पर 3 किलो वॉट का सोलर पैनल अपनी घर की छत पर लगवाया। इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सीडी भी प्राप्त हुई।
हितग्राही चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से  उत्पन्न बिजली को विभाग को प्रदान करेंगे। इसके पश्चात विद्युत बिल खपत अनुसार आएगा। अगर हमारे यहां बिजली की खपत कम है और विद्युत का उत्पादन ज्यादा है तो हमारा बिजली का बिल माइनस में आएगा। योजना अनुसार हमारा बिजली बिल समायोजित हो जाएगा। यह योजना हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वरदान से कम नहीं है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने घरों पर सोलर पैनल को लगवाएं। इस योजना का लाभ लेकर मैं बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्थानीय विद्युत वितरण कंपनी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE