BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2024, 12:35 pm
KHABAR : जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय ने कुशाभाउ ठाकरे स्‍टेडियम में मनाया सांख्यिकी दिवस, जिला योजना अधिकारी ने डेटा के उपयोग पर डाला प्रकाश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला योजना अधिकारी अर्चना टोकेकर ने बताया कि जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा कुशाभाउ ठाकरे स्‍टेडियम देवास में सीएससी के जिला प्रबंधक, जनअभियान परिषद एवं उनके अधिनस्‍थ एनजीओ के साथ सांख्यिकी दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में जिला योजना अधिकारी अर्चना टोकेकर द्वारा निर्णय लेने के लिए डेटा का उपयोग पर प्रकाश डाला गया एवं कार्यालयीन समस्‍त कर्मचारियों द्वारा वर्तमान में उनके द्वारा संकलित किये जाने वाले विभिन्‍न प्रकार के समंक यथा- जन्‍म मृत्‍यु, एन.एस.एस., ए.एस.आई., आई.आई.पी., कृषि, शिक्षा एवं उससे तैयार किये जाने वाले जिले के सांख्यिकी प्रकाशनों की जानकारी प्रस्‍तुत की गई। जिनका उपयोग संबंधित क्षेत्र के रिसर्च स्कॉलर एवं सांख्यिकीविदों द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन अनिल जोवन द्वारा किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि  प्रो प्रशांत चंद्र महालनोबिस के सांख्यिकी में उल्‍लेख‍नीय योगदान के सम्मान में भारत सरकार ने प्रत्‍येक वर्ष 29 जून को उनकी जयंती के अवसर पर इसे राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मनाये जाने वाले विशेष दिवसों की श्रेणी में रखते हुए सांख्यिकी दिवस के रूप में नामित किया है। 2007 से हर वर्ष समकालीन राष्‍ट्रीय महत्‍व के विषय के साथ सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 18वे सांख्यिकी दिवस 2024 का विषय निर्णय लेने के लिए डेटा का उपयोग है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE