BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2024, 12:45 pm
KHABAR : नीमच शहर की ये सड़क और विकसित भारत का विजन, जब पूरी ऊर्जा के साथ दौड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट तो दिखा ये नजारा, स्टूडेंट्स भी हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की सड़कों पर विकसित भारत का विजन लेकर नीमच के सीए पूरी ऊर्जा के साथ जमकर दौड़े। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के रूप में मनाया जाता है। आखिल भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट सस्थान अपनी स्थापना का 75 वां वर्ष  मना रहा है। इसी श्रृंखला में सीए की नव स्थापित नीमच शाखा द्वारा 15 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। आज सीए रन फॉर विकसित भारत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नीमच के सीए और स्टूडेंट्स शामिल हुए। यह दौड़ एलआईसी चौराहा स्थित सीए हाउस से प्रारंभ होकर टीवीएस चौराहा, कमल चोक और शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए लायंस पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। 

समापन कार्यक्रम में नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साधने में निश्चित रूप से चार्टर्ड अकाउंट का बड़ा योगदान रहेगा। नोटबंदी के बाद नया भारत खड़ा हुआ है। उन्होंने उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट से पौधारोपण की अपील की। जीएसटी सुपरीटेंडेंट संदीप नामदेव ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अब वेल्थ के साथ हेल्थ के लिए भी लोगों को जागरुक कर रहे हैं। राजीव परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीएसटी की सबसे बड़ी पेचिदगियों का सामना चार्टर्ड एकाउंटेंट ने किया है। आयकर अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका  महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीए एन पाटीदार‌ और सचिव अभिषेक गोयल भी मंचासीन हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए मोटो सॉन्ग से किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट ने योगासन भी किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद माहेश्वरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE