सेगांव। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से रेडियो के माध्यम से अपने मन की बात का प्रसारण हुआ। वही लोकसभा खरगोन बड़वानी के सांसद गजेंद्र पटेल ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ग्राम पंचायत भवन के सभागृह में सुना।
उसके बाद सांसद गजेंद्र पटेल ने जनता के मन की बात सुनी।
ग्राम के अखिलेश यादव भाजपा युवा नेता ने गाव में स्थित कृषि मंडी लंबे समय से बंद होने व मंडी में कुछ व्यापारियों द्वारा कब्जा होने के कारण व्यापार फीका पड़ रहा है। कृषि मंडी पुनः शुरू करने की मांग की गई। वही दूसरे मुद्दे में ब्लाक के लगभग 50 गावो के बच्चे कालेज के लिए 32 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाने को मजबूर है बसो से 40-50 रुपये किराया एक तरफ का लिया जाता है। गरीब परिवार को इससे राहत मीले इसके लिए कुछ कदम उठाया जाना चाहिए।
नागलवाड़ी सिचाई परियोजना की पाइप लाइन का अधूरे कार्य जल्द कराने की मांग की गई। वही जो गाँव इससे अछूते है उनको भी इससे जोड़ने का कार्य जल्द किया जाए।
समाजसेवी व ग्राम पंचायत पंच विनोद गोयल ने जनपद पंचायत के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनपद पंचायत में सीईओ एक हफ्ते में एक बार आती है। अतिरिक्त सीईओ चार्ज वाले पंचायत इंस्पेक्टर रमेशचंद्र यादव जमकर भ्रष्टाचार करने व मलाईदार कामो पर ध्यान देते है। जैसे सीसी रोड, मशीनों से तलाई निर्माण करना। क्योंकि इसमें इनको मोटा कमीशन मिलता है। अन्य रोजमर्रा की जरूरत पर कोई ध्यान नही देता है।
जनपद के अधिकारियों ने ग्राम पंचायतो को जहां जरूरी है वहा मनरेगा के पैसा नही डालते अन्य पंचायतों में डाल दिया जाता है। पिछले दिनों पहले ग्राम पंचायत के कंचनपुरा में पानी की समस्या को लेकर हंगामे के बाद जनपद के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया। जबकि जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों में भीषण पानी की समस्या होने के बाद भी कोई एक्शन नही लिया जाता है। जनपद के अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जमकर भ्रष्टाचार में लिप्त है। और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाना चाहिए।
वही शासकीय संपति के सामने ग्राम पंचायत 30 हजार 50 हजार की रसीद काटकर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैसे बैंक, स्कूल, छात्रावास ऐसे शासकीय कार्यालयों की बाउंड्रीवाल के पास अवैध वसूली कर कब्जा दिया जा रहा है। जो ग्राम पंचायत के कार्यक्षेत्र से बाहर है। फर्जी कागजात ठहराव प्रस्ताव बनाकर ग्रामीणों को आपस मे लड़ाने का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है। इसकी भी शिकायत सांसद को सबूत सहित लिखित में की गई।
ग्राम पंचायत गाटलाखेड़ी में अब तक प्रधानमंत्री नल जल योजना नही पहुँची जिससे ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
वही ग्राम पंचायत सतावड से कामोडवाड़ा को जोड़ने वाली वर्षाे पुरानी पुलिया टूटी फूटी होने से ग्रामीणों का इस मार्ग से गुजरना जैसे जान हथेली पर लेकर पार करना साबित हो रहा है। और पिछले विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी के बाद भी कोई असर नही होता दिखाई दे रहा है। कई बार जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रति मंगलवार लगने वाली जनसुनवाई में भी ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुँचे थे। पर कोई सुनवाई नही हो पा रही है। सांसद ने सभी मुद्दों को अपनी डायरी में नोट कर आश्वासन दिया कि जल्द सभी बिंदुओं पर कार्य किया जाएगा।
सांसद ने कहा की अभी रोड़ मैप तैयार हो रहा है आने वाले पांच साल में 8 विधानसभा में कौन कौन से विकास कार्य करना है। आज जनता के बीच जनता के मन की बात को जाना है। अगले महीने उसको जारी करेंगे। ब्लाक के अधिकारियों की रवैये की बात भी आई है। जल्द निराकरण किया जाएगा।