BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 10:07 am
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में होगी बड़ी सर्जरी, करारी हार को लेकर पोस्टमार्टम ! कमलनाथ और दिग्विजय को दिल्ली में दी जा सकती है जिम्मेदारी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार को लेकर 2 दिनों की समीक्षा के बाद अब बड़ी सर्जरी होगी। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने दो दिनों तक नेताओं से की वन टू वन चर्चा की है। नेताओं से फीडबैक के बाद बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसी कड़ी में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दिल्ली में जिम्मेदारी दी जा सकती है। एमपी में युवाओं को फ्री हैंड देने के लिए वरिष्ठ नेताओं को दूर किया जाएगा।

 

फैक्ट फांइडिंग कमेटी को संगठन और नेतृत्व की कमजोरी की भी शिकायत मिली है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास ब्राह्मण, क्षत्रिय और दलित प्रभावी चेहरे नहीं है। दलबदल को लेकर भी नेताओं की तरफ से शिकायत हुई है। पार्टी छोड़ते वक्त नेताओं को समझाने वाला कोई नहीं था। अलग-अलग वर्ग के नेताओं को जल्द मौका देकर आगे लाया जाएगा। जल्द ही विधायकों से भी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी मुलाकात करेगी। जुलाई के अंतिम हफ्ते में एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के कारणों को जाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर गठित फैक्ट फांइडिंग कमेटी के तीन सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नेताओं से चर्चा की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE