BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: बारिश थमी, कमजोर पड़ा मानसून, खेत सूखे तो.. <<     KHABAR : वकील बोले-नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने की.. <<     VIDEO NEWS: मंडफिया नरेश का खुला दानपात्र, टूटे कई .. <<     KHABAR : पाटीदार समाज की धर्मशाला भूमि विवाद में.. <<     VIDEO NEWS: इंसाफ की आस में कलेक्टर कार्यालय तक लोट.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     KHABAR : अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता से इंदौर कोर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     BIG NEWS : सीबीएन ने पुणे में अत्याधुनिक एमडी.. <<     VIDEO NEWS: खुला सांवलियाजी का खजाना,आस्था का ऐसा.. <<     KHABAR : राजस्थान का प्रसिद्ध केसूंदा धाम बनेगा.. <<     KHABAR : राहगीर अभियान से बदली तस्वीर, 4.5 किमी खेत.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ.. <<     KHABAR : रेलवे का बड़ा फैसला, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें.. <<     KHABAR : शिक्षा बचाओ के नाम पर जीतू पटवारी की.. <<     KHABAR : महाकाल की सवारी में श्यामू हथिनी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 11:11 am
REPORT : संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता ने किया नीमच के तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर राजस्व अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संभागायुक्त उज्जैन राजस्व संभाग उज्जैन संजय गुप्ता ने सोमवार को नीमच जिले के भ्रमण के दौरान संयुक्त तहसील तहसील कार्यालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। संभाग आयुक्त संजय गुप्ता सोमवार की शाम को नीमच पहुंचे और नीमच की तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन, एसडीएम कार्यालय भवन, राजस्व अधिकारियों के न्यायालय कक्षों का अवलोकन किया और उपस्थित स्टाफ से चर्चा कर, उनके द्वारा संपादित कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, डिप्टी कमिश्नर उज्जैन रंजीत कुमार, एसडीएम डॉ. ममता खेड़े, अन्य डिप्टी कलेक्टर एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।। संभाग आयुक्त गुप्ता ने नीमच में नवनिर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय भवन में संचालित एसडीएम कार्यालय एवं सभी तहसीलदारों के न्यायालयों के एक ही परिसर में संचालित होने की सराहना करते हुए कहा, कि यह भवन राजस्व विभाग के साथ ही आमजनों के लिए भी काफी सुविधाजनक है। संभाग आयुक्त गुप्ता ने संयुक्त तहसील कार्यालय भवन एवं परिसर के समुचित रखरखाव की भी प्रशंसा की। संभागायुक्त गुप्ता ने तहसील कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर एक अच्छा गार्डन विकसित करने के निर्देश भी दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE