छतरपुर। दतिया मे बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन फार्म के दौरान सभा के दौरान बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा के आंसू झलने पर काग्रेंस के विपक्ष के नेता उमंग सिंगार ने छतरपुर में तंज कसा है, कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के अंदर फूट पड़ गई है और नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद पार्टी में मातम का माहौल है।,नरोत्तम मिश्रा के आंसू छलक रहे हैं। और वो मुख्यमंत्री भी बड़े खुश हैं कि नरोत्तम मिश्रा जी का टिकट कट गया। ,ये उनकी अंदरूनी लड़ाई है। हमेशा कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते थे कि कांग्रेस के अंदर फूट है, कांग्रेस के अंदर कलह है। आज आप देख लीजिए भारतीय जनता पार्टी के अंदर फूट, कलह सड़कों पर दिखाई दे रही है,काग्रेंस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। पिछले 1 महीने से कार्यकर्ता मैदान में हैं और जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है।,कांग्रेस पार्टी पिछले 1 महीने से अपनी पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश है। और पिताम्बरा, दतिया की जनता का आशीर्वाद भी कांग्रेस को मिलेगा।, दिग्विजय सिंह को लेकर बीजेपी के बयानों पर पलटवार करते हुए नेता ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप राजनीति में चलते रहते हैं।