BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 11:47 am
KHABAR : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ फसलों का बीमा, अनाज, दलहन, तिलहन के लिए 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन, पढे़ खबर 

Share On:-

उमरिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 की फसलों के बीमा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि किसान अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई तक करा सकते हैं।


मरावी ने जानकारी दी कि खरीफ मौसम में अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के लिए किसानों को बीमित राशि का अधिकतम 2 प्रतिशत प्रीमियम ही देना होगा। शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा।


इस योजना के तहत अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी किसान, बटाईदार और काश्तकार बीमा कराने के पात्र हैं। फसल ऋण लेने वाले किसानों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक के जरिए किया जाएगा।


केसीसी किसान 29 जुलाई तक दे सकते हैं
वहीं, अऋणी किसान सहकारी समितियों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), बैंकों, फसल बीमा पोर्टल, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, अधिकृत प्रतिनिधियों और उर्वरक विक्रय केंद्रों के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। अऋणी किसानों को पंजीयन के लिए भू-अधिकार पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, सत्यापित बुआई प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होगा।


केसीसी ऋणी किसान फसल परिवर्तन की सूचना 29 जुलाई तक संबंधित बैंक में दे सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अधिसूचित क्षेत्र में बोई गई अधिसूचित फसलों का समय रहते बीमा कराकर योजना का लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE