कुकड़ेश्वर। कुकड़ेश्वर थाने पर पदस्थ ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ पुलिसकर्मी राजेश तनान को पदोन्नति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर नागरिकों, शुभचिंतकों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
राजेश तनान ने अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते मिली पदोन्नति उनके सेवाभाव और कार्यों का सम्मान है।
क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि तनान भविष्य में भी इसी निष्ठा और लगन के साथ पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाते हुए समाज सेवा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।