BREAKING NEWS
BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर नशे की डील से पहले दलौदा.. <<     KHABAR : हॉकी खिलाड़ी प्रियंका जौहरी बनीं खेल.. <<     BIG NEWS : नीमच में हक की लड़ाई में बुजुर्ग महिला का.. <<     VIDEO NEWS: बारिश थमी, कमजोर पड़ा मानसून, खेत सूखे तो.. <<     KHABAR : वकील बोले-नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने की.. <<     VIDEO NEWS: मंडफिया नरेश का खुला दानपात्र, टूटे कई .. <<     KHABAR : पाटीदार समाज की धर्मशाला भूमि विवाद में.. <<     VIDEO NEWS: इंसाफ की आस में कलेक्टर कार्यालय तक लोट.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     KHABAR : अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता से इंदौर कोर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     BIG NEWS : सीबीएन ने पुणे में अत्याधुनिक एमडी.. <<     VIDEO NEWS: खुला सांवलियाजी का खजाना,आस्था का ऐसा.. <<     KHABAR : राजस्थान का प्रसिद्ध केसूंदा धाम बनेगा.. <<     KHABAR : राहगीर अभियान से बदली तस्वीर, 4.5 किमी खेत.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 10:16 am
KHABAR : सीमांकन से नाखुश किसान का अनूठा विरोध, पानी की टंकी पर चढ़ा, अधिकारियों और पुलिस की समझाइश भी नही आई काम, दोबारा सीमांकन की बात पर उतरा, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के गांव नागदी का जहां पर कल सोमवार को एक किसान के खेत का सीमांकन सही नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित किसान मुकेश उम्र करीब 40 वर्ष गांव के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया अचानक हुई इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया इस दृश्य को देखने के लिए ग्रामीण जन भी बड़ी संख्या में पानी की टंकी के पास पहुंच गए तथा मौके पर अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचने लगे पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक करीब ढाई घंटे तक पानी की टंकी पर बैठा रहा और बार-बार पटवारी एवं गिरदावर द्वारा सही सीमांकन नहीं कर करने का आरोप लगाता रहा वहीं अधिकारियों से हाथ जोड़कर कहता रहा की खेत का पुनः सही सीमांकन कराए मुझे न्याय दिलाए। 


सीमांकन से नाखुश किसान को मौके पर पहुंचे अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नीचे उतारने की गुहार कई बार लगाई गई लेकिन वह किसी भी अधिकारी की बात से सहमत नहीं हुआ जब ग्रामीण जनों ने खेत के पुनः सीमांकन की बात कहीं तब जाकर पीड़ित किसान पानी की टंकी से नीचे उतरा। 


जानकारी के अनुसार किसान मुकेश मालवीय का आरोप है कि सीमांकन दल ने उसकी जमीन का सही तरीके से सीमांकन नहीं किया। इसे लेकर उसने पहले ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर पुनः सीमांकन की मांग की थी। बावजूद इसके उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर उसने यह बड़ा कदम उठाया। 


सोमवार शाम अंधेरा होने के कारण दोबारा सीमांकन नहीं हो सका। प्रशासन ने आज मंगलवार सुबह पुनः सीमांकन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो राजस्व निरीक्षक और तीन पटवारियों की संयुक्त टीम ग्राम नागदी पहुंचकर पूरे मामले का दोबारा सीमांकन करेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE