गरोठ। गरोठ नगर के शिक्षा और खेल के क्षेत्र अग्रणी संस्था शारदा कॉन्वेंट स्कूल गरोठ के छात्र छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में फ़िर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 68 वी शालेय प्रतियोगिता सत्र 2024 25 एथलेटिक्स में 10 खिलाड़ी का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। जिसमें तनिष्क चौहान 80 मीटर बाधा दौड़ महक पाटीदार रिले दौड़ जिया पाटीदाररिले दौड़ इशिता पाटीदार 400 मीटर हर्डल प्रियल चौहान रिले दौड़ हिमांशी विश्वकर्मा ट्रिपल जंप तनु पाटीदार ट्रिपल जंप निलेश पाटीदार रिले दौड़,कृष्णपालसिह चौहान रिले दौड़ सक्षम पाटीदार ट्रिपल जंप में चयनित हुए है संस्था के निर्देशक सुरेश श्रीवास्तव प्राचार्या प्रवीणा श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यस्तरिय एथलेटिक प्रतियोगिता 14,19 वर्ष की दिनांक 3/11/2024 से 07/11/2024 तक छतरपुर में व 17 वर्ष की भोपाल मे आयोजित होगी जिसमें चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर खिलाडी को जिला क्रीड़ा अधिकारी बंशीलाल, बॉरीवाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह, चौहान, संकुल प्राचार्य देवेंद्र, सिसोदिया, कोच दिनेश कुमार मीणा, गोविंद मीणा, विशाल पाटीदार एवं अनिल नागर, अर्जुन सेतलिया, अशोक धाकड़, दीपक, मालव विद्यालय परिवार ने शुभकामनायें दी।