BREAKING NEWS
शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 12:01 pm
KHABAR : मध्य भारत एरिया हेडक्वार्टर के 200 साल पूरे, लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत ने जारी किया डाक टिकट, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य भारत एरिया हेडक्वार्टर के 200 साल पूरे होने पर आज डाक टिकट जारी किया गया। इस दूसरी शताब्दी को यादगार बनाने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत ने डाक टिकट जारी करते हुए मध्य भारत एरिया हेड क्वार्टर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत ने मध्य भारत एरिया की रेंज की चर्चा करते हुए बताया कि मध्य भारत एरिया 6 राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर करता है। लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि इन 6 राज्यों में सेना की तमाम गतिविधियों, उनका एडमिनिस्ट्रेशन से लेकर आने वाली युद्ध की रणनीति, जवानों के अपग्रेडेशन उनके ट्रेनिंग तमाम चीजों की देखरेख इसी मध्य भारत एरिया के अंतर्गत आता है।


जबलपुर स्थित मध्य भारत एरिया हेड क्वार्टर के अंतर्गत आने वाले 6 राज्यों की सेना के लिए 11 ट्रेनिंग सेंटर भी इसी के अंडर में आते हैं, देश के कुल जवानों का 33ः जवान इसी मध्य भारत एरिया के अंतर्गत ट्रेन होते हैं और छह राज्यों के आने वाली सेना की इंटेलिजेंस सुरक्षा भी इसी मध्य भारत के अंतर्गत आता है। मध्य भारत एरिया के अंदर 17 वर्कशॉप, 17 आयुध निर्माणी फैक्ट्रियां और देश की कुल सेवा का 40ः जवान भी मध्य भारत एरिया के अंतर्गत आता है जिनकी देखरेख, मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर सारी चीजों की निगरानी इसी मध्य भारत एरिया हेडक्वार्टर से की जाती है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE