देवास। भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार नेशनल स्पोर्टस अवार्ड अर्जुन, द्रोणाचार्य, मैजर ध्यानचंद खेलरत्न एवं राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2024 के पोर्टल dbtyas-sports.gov.in आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2024 है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में पोर्टल पर आवश्यक पूर्ति तथा हार्ड कॉपी में आवेदन जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास में आवश्यक अभिलेखों सहित 07 नवम्बर 2024 तक अनिवार्यतः जमा करें।