खरगोन। मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग ने मैराथन का आयोजन किया गया। आज(मंगलवार) सुबह 8 बजे एसपी ऑफिस परिसर से डीआरपी लाइन तक लगभग 1 किलोमीटर की मैराथन हुई। मैराथन का शुभारंभ एसपी धर्मराज मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में पुलिस कर्मियों के अलावा 500 से ज्यादा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे सहित बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स ट्रेनर, शिक्षक व समाजसेवी मौजूद रहे।
वंदे मातरम और भारत माता के लगाए नारे
मैराथन बस स्टैंड, गायत्री मंदिर तिराहा, सनावद रोड होकर डीआरपी लाइन पहुंची। यहां समापन हुआ। मैराथन के दौरान विद्यार्थियों व पुलिस कैडेट्स ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। डीआरपी लाइन पर समापन हुआ।
बता दें, कि मप्र स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। पर इस बार इस समय दिपावली की छुट्टियों के चलते इससे संबंधित कार्यक्रम छुट्टियां खत्म होने के बाद आयोजित किए जा रहे हैं।