BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 1:05 pm
BIG REPORT : मालवा के मंदसौर में इतने डिग्री पहुंचा रात का तापमान, दिन में गर्मी का असर, जिलेभर में अगले सप्ताह से दिखेगा उत्तर भारत के इस मौसम का असर, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर दिखने लगा है। जिले में रात का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि दिन में अभी भी गर्मी बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो अगले सप्ताह से ठंडक बढ़ेगी। इस दौरान दिन का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा। उत्तरी क्षेत्र से उठने वाली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में सिस्टम की एक्टिविटी कम रहेगी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से एक्टिव होने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया की वजह से कहीं-कहीं बादल या बूंदाबांदी जरूर हो सकती है।
दूसरे सप्ताह में एकाएक बढ़ेगी ठंडक-
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरने लगता है। इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं। जिससे ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा। पिछले 10 साल से यही ट्रेंड है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम सामान्य होता है लेकिन आसमान बादलों से घिरा रहता है। अक्टूबर की तरह उमस महसूस नहीं होती है। वहीं रात के पारे में गिरावट आने लगती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE