BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 11:36 am
KHABAR : भोपाल में पटवारियों का सामूहिक अवकाश, 3 घूसखोरों पर कार्रवाई हुई तो 110 पटवारी अवकाश पर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। रिश्वत लेने के लिए निजी ऑफिस और दुकानें खोलने वाले 3 पटवारियों किशोर दांगी, पवन शुक्ला और निधि नेमा के निलंबन के बाद भोपाल में पटवारी संघ सामूहिक अवकाश पर चला गया है। सात में से 5 तहसीलों के 110 से अधिक पटवारी मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे।


उन्होंने बिना जांच 3 पटवारियों के निलंबन का विरोध किया। सस्पेंड किए पटवारियों का निलंबन समाप्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सामूहिक अवकाश के कारण तहसीलों में सन्नाटा पसरा रहा।


बैरसिया और कोलार के पटवारी शामिल नहीं हुए रू बैरसिया और कोलार तहसील में पदस्थ पटवारियों ने खुद को सामूहिक अवकाश से दूर रखा। पटवारियों के एक अन्य संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि आगे रणनीति तय करके फैसला लिया जाएगा।


इधर, कलेक्ट्रेट में फिर शिकायत- एमपी नगर में दुकानदार के जरिये रिश्वत लेते हैं आरआई


खजूरी कला निवासी कुबेर सिंह ने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि एमपी नगर तहसील में आरआई अतुल दुबे खजूरी कला में संचालित एक निजी ऑफिस में बैठने वाले व्यक्ति के जरिए वसूली कर रहे हैं। आए दिन लोगों से यहां पर रुपए जमा कराए जाते हैं। हर काम की अलग-अलग राशि ली जाती है। कलेक्टर मामले की जांच करा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE