भोपाल। गीता जयंती के मौके पर बुधवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर सामूहिक गीता पाठ के लिए आचार्य और प्रतिभागी पहुंच गए हैं।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तीसरे अध्याय श्कर्म योगश् का सस्वर पाठ किया जा रहा है।
आयोजन के बाद इस गीता पाठ को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की भी दावेदारी की जाएगी। वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए ग्राउंड पर पाठ करने आए हर आचार्य और प्रतिभागी को हाथ मे एक बैंड पहनाया गया है।
इस बैंड में एक कोड है उसी क्यूआर से पाठ करने वाले प्रतिभागियों की काउंटिंग हो रही है। इस गीता पाठ में बड़ी संख्या में बच्चे और मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई है।
कार्यक्रम के मंच पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप, विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई आचार्य और साधु-संत पहुंचे।