BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 12:12 pm
KHABAR : बैठक में रासायनिक कचरे के निपटान की तैयारी पूरी, कॉरिडोर बनाकर पीथमपुर भेजेंगे यूनियन कार्बाइड का 347 टन जहरीला कचरा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। यूनियन कार्बाइड के 347 टन रासायनिक कचरे के निपटान के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन भोपाल से पीथमपुर तक सुरक्षा कॉरिडोर बनाकर कचरा पहुंचाएगा। इसके लिए भोपाल से पीथमपुर तक सभी जिलों की पुलिस से समन्वय किया जाएगा। इस रासायनिक कचरे के निपटारे की तैयारी के लिए मंगलवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने सभी संबंधित पक्षों की एक बैठक बुलाई।


भोपाल कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, गैस राहत विभाग और प्रदूषण नियंत्रण मं‌डल आदि विभागों व एजेंसियों के अफसर बैठक में मौजूद थे। बैठक में कचरे के निपटान की तैयारियों की समीक्षा की गई।


केंद्र ने दिए हैं 126 करोड़
बैठक में कहा गया कि कचरे के निपटान को लेकर जिस तरह से पीथमपुर और इंदौर में विरोध हो रहा है उसके लिए सहमति बनाना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि यूका के इस कचरे के निपटान के लिए केंद्र सरकार ने मप्र सरकार को 126 करोड़ दिए हैं। पीथमपुर में इसका निपटान होना है। इसमें 185 से 377 दिन लग सकते हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE