BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 12:34 pm
KHABAR : जिले में घर-घर सम्पर्क कर बनाये जा रहे 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड, अब तक 16 हजार 575 वृद्धजनों ने बनवाये आयुष्मान कार्ड, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। केन्‍द्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया है। आयुष्मान भारत निरामयम योजना में अब सत्तर वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी नागरिकों को भी प्रतिवर्ष पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिले में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अन्तर्गत सत्तर वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। देवास जिले में लगभग 75 हजार से अधिक पात्र वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाना है। जिले में अब तक 16 हजार 575 वृद्धजनों ने आयुष्मान कार्ड बनवाये गये है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाना अब और भी आसान हो गया है। अब लाभार्थी आयुष्मान कार्ड आयुष्मान एप की सहायता से स्वयं बना सकते है। साथ ही गुगल पर https://beneficiary.nha.gov.in/ आयुष्मान पोर्टल में beneficiary ऑप्‍सन में जाकर भी आयुष्मान कार्ड बना सकते है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ता, सीएचओ और आयुष्मान मित्रों के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में निरन्तर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। नागरिक अधिक जानकारी कि लिए अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सचिव और ऑगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE