BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 12:53 pm
KHABAR : कोलारस सहकारी बैंक का मामला, नौ लोगों पर कार्रवाई‎, 80.52 करोड़ रुपए का गबन; चपरासी, ब्रांच मैनेजर व 4 सहायक बर्खास्त, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शिवपुरी की कोलारस शाखा से 80.52 करोड़ रुपए का गबन करने वाले चपरासी (इंचार्ज कैशियर) को आखिरकार 3 साल बाद बर्खास्त कर दिया है। साथ ही चार बैंकिंग सहायक और एक निलंबित ब्रांच मैनेजर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। 26 नवंबर को बैंक की स्टाफ कमेटी की बैठक में निर्णय के बाद 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें 6 को नौकरी से निकाला गया है।


रिटायर्ड मैनेजर रमेश राजपूत के सारे क्लेम जब्त कर लिए हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की कोलारस शाखा में तीन साल पहले 80.52 करोड़ रुपए का गबन सामने आया था। इसका मुख्य सरगना चपरासी राकेश पाराशर था। उसने कैशियर के चार्ज में इतनी बड़ी राशि का गबन कर बैंक को कंगाली की कगार पर खड़ा कर दिया। गबन का आरोपी राकेश इन दिनों जेल में है।


अब पाराशर के साथ ही दो अन्य बैंकिंग सहायक सौरभ मेहर और यादवेंद्र यादव को भी बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा बैराड़ शाखा से 49.68 लाख रुपए के गबन के दूसरे मामले में शाखा प्रबंधक प्रेमनारायण को भी बर्खास्त किया गया है।


पोहरी व नरवर शाखा में गंभीर लापरवाही के चलते दो बैकिंग सहायक सुशील चौहान व सुरेश काले की भी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। नरवर की बैंकिंग सहायक प्रतीक्षा भार्गव की एक वेतनवृद्धि और खतौरा के बैंकिंग सहायक सर्जन सिंह भदौरिया की पदोन्नति रोक दी गईं हैं।


पूरी अवधि के लिए पदोन्नति रोकी
खतौरा शाखा के बैंकिंग सहायक सर्जनसिंह भदौरिया की सेवा की पूरी अवधि के लिए पदोन्नति रोक दी है। वहीं नरवर शाखा की बैंकिंग सहायक प्रतीक्षा भार्गव निलं​बित थीं। एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोककर उन्हें बहाल कर दिया है। प्रतीक्षा पर आरोप था कि ग्राहकों की लाइन होने के बाद भी कैश काउंटर बंद कर शिवपुरी चली आईं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE