देवास। जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता गतिविधियों का मुख्य केंद्र बिंदु आमजन को टेली मानस कार्यक्रम अंतर्गत प्रदाय की जा रही परामर्श सेवाओं एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) अंतर्गत प्रदान की रही सेवाओं के बारे में जागरूक करना है।
जिला चिकित्सालय के मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, कॉलेज में निरन्तर कैम्प आयोजित कर मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय (जीडीसी कालेज) देवास में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के विषय और टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जो भी महिला, पुरूष, बच्चे जो कि अवसाद, मानसिक विकलांगता, मानसिक विकार से ग्रसित है, मानसिक रूप से बीमार हों या मानसिक विकार से ग्रसित हों, ऐसे लोगों का नियमित जांच और उपचार जिला चिकित्सालय देवास में मनकक्ष सेक्शन में किया जाता है। अगर इस प्रकार की समस्या हो तो अवश्य जांच और उपचार करवाये।