BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 1:21 pm
KHABAR : संभागायुक्त सिंह ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जन कल्याण पर्व के संबंध में जिलेवार तैयारियों की समीक्षा की, वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत को दिये निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जन कल्याण पर्व के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर के आयोजन के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी मिले और वे इनका लाभ लें। प्रत्येक जिले में शिविर के आयोजन के लिए बेहतर प्लानिंग और विभागीय मैदानी अमले का प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। यह निर्देश संभागायुक्त दीपक सिंह ने आज इंदौर संभाग के समस्त कलेक्टर्स एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से बैठक लेते हुए दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जन कल्याण पर्व के संबंध में जिलेवार तैयारियों, प्रबंधों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व अभियान 3.0, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जन कल्याण पर्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मैदानी स्तर पर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत की जाने वाले कार्रवाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जन कल्याण पर्व के संबंध में सिंह ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में शिविर के आयोजन के पूर्व बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जाए।

शिविर आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। मैदानी अमले को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। जनप्रतिनिधिगण को पूरे अभियान और आयोजित होने वाले शिविर के संबंध में जानकारी दी जाए। प्रत्येक शिविर स्थल पर विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाए। प्रत्येक शिविर स्थल पर योजनाओं के आवेदन और उन्हें भरे जाने के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। शिविर में प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की भी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने जिलेवार तैयारियों की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE