BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 2:06 pm
KHABAR : गीता महोत्सव में 5108 बच्चों ने किया सामूहिक गीता पाठ, उज्जैन में शाम 7 बजे होगा सारस्वत उद्बोधन, मोटिवेशनल स्पीकर बिन्द्रा की स्पीच भी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के चौथे दिन कॉलेज, स्कूल और संस्कृत विद्यालय के बटुक, आचार्य और विद्यार्थियों ने सामूहिक गीता पाठ किया। करीब 5108 बच्चों ने सुबह 11 बजे गीता का पाठ शुरू कर दोपहर 12 बजे गीता पाठ पूर्ण किया।


कार्यक्रम में सुबह से ही विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों और संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी कालिदास अकादमी परिसर में पहुंच गए थे। सभी को गीता पाठ की पुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई थी। सुबह 11बजे एक स्वर में गीता पाठ प्रारंभ हुआ जो दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ।


मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में बुधवार 11 दिसंबर को 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में शाम 7 बजे सारस्वत उद्बोधन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे।


कार्यक्रम में स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी महाराज, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्री राम तिवारी, विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य राजेश सिंह कुशवाहा, पुरातत्व विद डॉ रमन सोलंकी, कवि लेखक दिनेश दिग्गज, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति विजय कुमार सीजी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।


विवेक बिन्द्रा की मोटिवेशनल स्पीच भी होगी
गीता जयंती पर बुधवार को मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिन्द्रा की मोटिवेशनल स्पीच, श्रीमदभगवद्गीता एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण, श्रीगणेश गीता, श्रीराम गीता, श्रीदेवी गीता, श्रीशिव गीता, श्रीयम गीता, भारतीय ज्ञान परम्परा के विविध आयाम, समय का भारतीयकरण पुस्तकों एवं श्रीमद्भागवद् गीता पाठ पर आधारित वीडियो का लोकार्पण, सुदर्शन चक्र की संगीतमय यात्रा- श्रीकृष्ण गाथा नृत्य नाट्य की प्रस्तुति होगी। 12 दिसंबर को प्रातरू 8 बजे से सम्पूर्ण गीता पाठ एवं यज्ञ होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE