BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 3:51 pm
KHABAR : एमपी में बढ़ा बाघों का कुनबा, पेंच टाइगर रिजर्व में 3 शावकों के साथ मांद से निकली बाघिन, नजारा देख टूरिस्ट हुए रोमांचित, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबे में इजाफा हुआ है। एक बार फिर पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के शावकों की किलकारी सुनाई दी है। यहां बाघिन  लक्ष्मी ने 3 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। यह शावक 1 से 2 महीने के हो गए है, मांद से निकलने के बाद पहली बार नन्हें शावक बाघिन के साथ चहलकदमी करते नजर आए।    


दरअसल, पेंच टाइगर रिजर्व की लक्ष्मी नामक बाघिन अपने 3 शावकों के साथ नजर आई। बुधवार के दिन जब पर्यटक टुरिया गेट में जंगल सफारी के लिए निकले, इस दौरान पर्यटकों को बाघिन अपने शावकों के साथ दिखाई दी। इस खूबसूरत पल को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। बाघिन और शावकों का वीडियो भी सामने आया है।  


पहली बार मांद से बाहर आए शावक
बता दें कि मादा टाइगर लक्ष्मी पहली बार मांद से निकालकर अपने शावकों को जंगल सफारी करने के लिए निकली है। इसकी जानकारी लगते ही वन विभाग बाघिन को देखने पहुंचा और पुष्टि की की यह बाघिन लक्ष्मी है जो अपने शावकों के साथ निकली है। वहीं, टूरिस्ट ने जब इस दिलचस्प नजारे को देखा तो रोमांचित हो उठे। उन्होंने तुरंत नन्हे शावकों को कैमरे में कैद किया। शावकों की चहलकदमी करने वाला सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद जमकर सुर्खियां भी बटोर रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE