BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 4:03 pm
KHABAR : समर्थन मूल्य में कम दाम, बड़वानी मंडी में सन्नाटा, 137 पंजीकृत किसानों के विरुद्ध केवल 9 किसानों ने दिया 90 क्विंटल सोयाबीन, पढे़ खबर

Share On:-

बड़वानी। जिले के अंजड कृषि उपज मंडी में शासन द्वारा खरीफ सीजन 2024-25 के लिए सोयाबीन उपार्जन कार्यक्रम के तहत भारत सरकार की समर्थन मूल्य योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत सोयाबीन की फसल की खरीदी 4892 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जा रही है। लेकिन, बाजार में अधिक दाम मिलने के कारण किसानों ने पंजीयन करवाने के बावजूद अपनी उपज को शासन को बेचने में रुचि नहीं दिखाई।


अंजड और सेंधवा केंद्रों पर हो रही है सोयाबीन खरीदी
इस कारण मंडी में समर्थन मूल्य से नीचे के दामों पर सोयाबीन बिकने से किसानों को नुकसान हो रहा है। बड़वानी जिले में अंजड और सेंधवा दो केंद्रों पर शासन की ओर से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी की जा रही है। अंजड में सोयाबीन खरीदी करने वाले खंडेराव मार्केटिंग सोसाइटी के प्रबंधक कैलाश यादव ने बुधवार सुबह बताया कि अंजड केंद्र पर कुल 137 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया था, लेकिन महज 9 किसानों ने 90 क्विंटल सोयाबीन विक्रय किया। वहीं 125 किसानों से खरीदी बाकी है।


सोयाबीन खरीदी का आखिरी दिन 31 दिसंबर
उन्होंने बताया कि शासन ने 10,000 से 15,000 क्विंटल सोयाबीन खरीदी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक केवल 90 क्विंटल सोयाबीन खरीदी गई है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी 31 दिसंबर तक करने के आदेश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE