BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 4:19 pm
KHABAR : नीमच में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना का उद्घाटन, उपस्थितों ने देखा सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत गीता जयंती तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना का उद्घाटन बुधवार को नीमच जिले में भी किया गया। इस अवसर पर शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से की गई। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिए उद्देश्यों को याद किया गया, वहीं इस्कॉन के अनुयायियों और अतिथियों ने वर्तमान समय में गीता की प्रासंगिकता और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। गौरतलब है कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान गीता का उद्देश्य दिया था।
इस्कॉन प्रमुख रघुनाथ प्रभु ने बताया कि गीता प्राणी मात्र के कल्याण का ग्रंथ है। इस्कॉन सेंटर में संपूर्ण गीता पाठ, इस्कॉन प्रमुख रघुनाथ प्रभुजी के प्रवचन एवं नगर संकीर्तन, शोभायात्रा, गीताजी का पुष्पांजलि एवं आरती गीता दान एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। शहर में कीर्तन पश्चात प्रोग्राम भारत माता चौराहे पर समय शाम 6 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, एसडीएम ममता खेड़े, जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, नीलेश पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर चंदन सिंह धार्वे, वंदना खंडेलवाल, किरण शर्मा, राकेश किलोरिया आदि मंचासीन थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE