BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 4:42 pm
KHABAR : स्टूडेंट्स ने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, जज ने प्रतिभागियों का शील्ड-प्रमाण पत्र देकर किया सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। विधिक जागरूकता शिविर के अंतर्गत न्यायालय ने निवाड़ी के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।


इस प्रतियोगिता में प्रथम-द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को बुधवार को जिला सत्र न्यायाधीश एमएल राठौर और सहायक लोक अभियोजन अधिकारी आलोक उपाध्याय की उपस्थिति में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इन स्टूडेंट्स को मिला सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे अंकित प्रजापति, द्वितीय स्थान पर रही रिया लक्ष्यकर और राधिका नायक और तृतीय स्थान पर रही तमन्ना रैकवार को प्रमाण पत्र और शील्ड से पुरस्कृत किया।


वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आशी पुरोहित, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुस्कान ठाकुर और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अक्षत आर्य को प्रमाण पत्र और शील्ड से पुरस्कृत किया गया।


छात्राओं को बताया गुड टच और बैड टच
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी आलोक उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के साथ छात्राओं को अपने आप को सुरक्षित रखने के विभिन्न उपायों से अवगत कराया। न्यायाधीश एमएल राठौर ने सोशल प्लेटफॉर्म से संबंधित अनजाने में होने वाले अपराधों की जानकारी देकर बचाव के बारे में बताया।


कार्यक्रम के समापन पर संस्था के प्राचार्य देवेश नायक के द्वारा अतिथियों का विद्या भारती का वार्षिक कैलेंडर और शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार प्रदर्शन किया गया।


इस अवसर पर संस्था के आचार्य राकेश गुप्ता, नंदराम पाल, कमलेश नायक, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश प्रजापति, आशा तिवारी मौजूद रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE