BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 5:34 pm
KHABAR : आरएस मांझी सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की मांग, एसडीएम ने जांच में समिति गठन को बताया था गलत, डीआर कार्यालय पहुंचकर शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। उकवा क्षेत्र में बुधवार दोपहर 2 बजे सरस्वती स्वसहायता मछुआ समिति के अध्यक्ष और सदस्य, मुख्यालय में डीआर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सोनपुरी आरएस मांझी सहकारी समिति मर्यादित का पंजीयन निरस्त की मांग की है। उनका कहना है कि एसडीएम की जांच में भी समिति के गठन को गलत बताया गया है। बावजूद समिति का रजिस्ट्रेशन कैंसिल नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि इसमें डीआर कार्यालय के कर्मी मिले हैं।


सरस्वती स्वसहायता मछुआ समिति अध्यक्ष करुणा बर्वे ने बताया कि हमारी समिति का गठन साल 2006 में किया गया था। इस दौरान राधेश्याम बर्वे अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद उनके बेटे भागवत बर्वे अध्यक्ष बने, लेकिन उन्होंने इससे अलग अपनी आर.एस. मांझी सहकारी समिति मर्यादित सोनपुरी के नाम से गठन कर लिया। इसे लेकर कलेक्टर से शिकायत की। इसकी जांच एसडीएम ने की। एसडीएम ने समिति के गठन को अवैधानिक मानते हुए पंजीयन निरस्त करने को कहा। बावजूद डीआर इसे लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि यह मामला जेआर जबलपुर में भी चल रहा है।


कैसे हो गया गठन
समिति अध्यक्ष करुणा बर्वे ने बताया कि नियमानुसार 8 किलोमीटर के दायरे ही नई समिति का गठन होता है, जबकि आरएस मांझी सहकारी समिति मर्यादित सोनपुरी का गठन महज आधा किलोमीटर में किया गया है। इसमें भी हमारी समिति के गांवों को शामिल किया गया है। जिसके गठन पंजीयन को चुनौती देते हुए हम समिति का पंजीयन निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।


दो तालाब में कैसे करें जीविकापार्जन
करुणा बर्वे ने बताया कि आरएस मांझी सहकारी समिति मर्यादित ने उनके समिति के 11 गांव ले लिए हैं। 14 तालाब उनके पास हैं, जिससे 16 में केवल हमारे पास दो तालाब हैं, जिससे हम, 42 परिवार जुड़े हैं। सभी मछुआरे हैं, जिनका जीविकोपार्जन, दो तालाब से संभव नहीं है। इस कारण पलायन जैसी स्थिति पैदा हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE