BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 5:38 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिले का चंदेरिया कस्बा और काली अंधेरी रात, जब आरोपियों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, तीन आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया कस्बे में 23 नवम्बर की रात को महेन्द्र कुमार प्रजापत के सुने मकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा नकबजनी कर  करीब 6 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए चंदेरिया थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सब्जी मंडी के पास चंदेरिया निवासी महेन्द्र कुमार प्रजापत 23 नवम्बर को अपने परिवार के साथ मुण्डन संस्कार में बाहर चले गये, उसी रात्रि को अज्ञात लोगों द्वारा उसके मकान में प्रवेश कर कमरे का रोशनदान व ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी करीब 6 लाख रूपये के चोरी कर ले जाने का प्रकरण चंदेरिया थाने पर दर्ज कर अनुसंधान किया गया।
नकबजनी की उक्त वारदात का खुलासा करने के लिए एएसपी सरिता सिंह एवं डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी चंदेरिया धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के एएसआई प्रभु लाल, कानि. अरविन्द कुमार, किशन लाल, अर्जुन लाल, मूलाराम, माणकराम व जितेन्द्र द्ववारा चोरी व नकबजनी के प्रकरणो मे चालानशुदा अपराधियो से पूछताछ की गई। घटनास्थल के आसपास व कस्बा चंदेरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चौक किय गये। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुलिये के बारे मे पहचान कर आसूचना संकलन कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाया जाकर आरोपियों गंगरार थाने के नई आबादी पुठोली निवासी 27 वर्षीय इरफान मोहम्मद पुत्र शाबीर मोहम्मद शाह, प्रताप कोलोनी मजिस्द के पीछे चंदेरिया निवासी 25 वर्षीय निसार मोहम्मद पुत्र वजीर खां मंसुरी एवं मजिस्द के पास चंदेरिया निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद हनिफ पुत्र मोहम्मद हुसैन शेख को गिरफतार कर महेन्द्र कुमार प्रजापत के सुने मकान से चोरी गया पूरा माल मशरूका सोने चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी इरफान मोहम्मद के पूर्व मे विरूद्ध चोरी का एक व मोहम्मद हनीफ के विरूद्ध आर्म्स एक्ट सहित चोरी के कुल तीन प्रकरण दर्ज है।

तरीका वारदातः मुल्जिमान द्वारा रात्रि के समय सूने मकान की रैकी कर घटना को अंजाम दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE