देवास। जिला जेल में आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार से युवा प्रकोष्ठजिला समन्वयक प्रमोद निहाले, गायत्री सदस्य सुभाष जैन, कांतिलाल पटेल हरिद्वार से पधारी देव संस्कृति विश्व विधायक की छात्राएं दृ कु रितिका शर्मा , सृष्टि सिंग़, दिव्यांशी सिंह का गीता जंयती पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जहां सर्वे प्रथम ज़िला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे, उप जेल अधीक्षक अनिल दुबे सहित गायत्री परिवार से आए अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में गीता के बारे में बताया गया वहीं श्री कृष्ण जी के चरित्र का वर्णन किया गया। गायत्री परिवार देवास से पधारे और हरिद्वार से पहुंचे अतिथियों ने गीता के महत्व सहित योग साधना के बारे बंदियों को समझाया। वहीं उन्होंने कैदियों को अपने जीवन में इसे अपनाने के लिए जोर दिया। जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने बताया कि आज पुरे विश्व में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है उसी तारतम्य में ज़िला जेल देवास में भी गीता जयंती महोत्सव मनाया गया है जिसमें गायत्री परिवार से आए अतिथियों ने भागवत गीता के विषय मे जानकारी देते हुए बहुत अच्छा श्री कृष्ण के चरित्र का वर्णन कर योग के बारे मे बताया गया।इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम जेल में होते हैं तो बंदियों पर सकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने से बंदियों को मुख्य धारा में जुड़ने का मोका मिलता है।