BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 5:53 pm
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57वें प्रांतीय अधिवेशन के लिए हुआ भूमिपूजन, 19 से 21 दिसंबर तक गुना में आयोजित होगा सम्मेलन, 1200 प्रतिनिधि होंगे शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय सम्मेलन गुना में आयोजित होगा। 57वां प्रांतीय सम्मेलन 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को आयोजन स्थल पर तैयारियों का भूमिपूजन किया गया। इसी के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पंडाल सहित लगाने का काम भी शुरू हो गया है।


बता दें कि मध्यभारत प्रांत का 57वां प्रांत अधिवेशन टेकरी सरकार की नगरी गुना में सम्पन्न होने जा रहा है। अधिवेशन के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया है। उद्योग एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश मोहन अग्रवाल को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही परिषद के पूर्व कार्यकर्ता रहे यशवर्धन भार्गव को सचिव चुना गया है। उनकी ही देखरेख और मार्गदर्शन ने सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं।


अध्यक्ष, सचिव ने किया भूमिपूजन
सम्मेलन के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल के सामने वाले ग्राउंड में भूमिपूजन किया गया। स्वागत समिति के अध्यक्ष राजेश मोहन अग्रवाल और सचिव यशवर्धन भार्गव ने सपत्नीक भूमिपूजन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय खेलों भारत प्रमुख प्रदीप शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र राजपूत, प्रदेश संगठन मंत्री रोहित दुबे, जिला संगठन मंत्री अतुल बुधौलिया, पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आशीष मंगल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव मोनू रघुवंशी, सुरेश रघुवंशी संगम, अनुसुइया रघुवंशी, संध्या लोधी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रदर्शनी उद्घाटन से होगी शुरुआत
जानकारी के अनुसार सम्मेलन में 18 जिलों के 1200 प्रतिनिधि भाग लेंगे। वे 18 दिसंबर की शाम तक गुना पहुंचेंगे। 18 दिसंबर की शाम को प्रदर्शनी उद्घाटन से सम्मेलन की शुरुआत होगी। अगले दिन 19 दिसंबर को सुबह 9 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। इसमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे और उनका संबोधन होगा।


इसके बाद डेलीगेट सत्र शुरू होंगे। इसमें कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे 20 दिसंबर की सुबह भी प्रस्ताव पेश होंगे और उन पर चर्चा होगी। 20 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से जुलूस निकाला जाएगा। स्टेडियम से शुरू होकर जुलूस शास्त्री पार्क पहुंचेगा। यहां एक मंचीय कार्यक्रम होगा। इसके बाद जुलूस वापस स्टेडियम पहुंचेगी शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।


21 दिसंबर को सुबह के सत्र में पेश किए गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन्हें पारित किया जाएगा। शाम के सत्र में संगठनात्मक घोषणाएं होंगी। इसमें कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। पिछले दिनों विद्यार्थी परिषद के मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया ने स्वागत समिति की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE